वास्को डी गामा की यात्रा 8 जुलाई 1497 को पुर्तगाल के लिस्बन से शुरू हुई थी, जब पुर्तगाल के राजा मैनुअल प्रथम ने उन्हें चार जहाजों और 170 नाविकों के साथ मसालों की तलाश में भारत भेजा। वे अफ्रीका के पश्चिमी तट से होते हुए केप ऑफ गुड होप पार कर गए, लेकिन वहां से आगे हिंद महासागर का रास्ता उनके लिए पूरी तरह अज्ञात था। मानसून की हवाएं, समुद्री धाराएं और तारों से दिशा तय करना यूरोपियों को नहीं आता था।
और पढ़ें
