किसी भी राष्ट्र की शासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक प्रणाली की आवश्यकता होती है। दुनियाभर के देशों में विभिन्न प्रकार की शासन प्रणालियां लागू हैं, लेकिन इन सभी में जो सर्वोत्तम प्रणाली है, वह है लोकतंत्र। जी हां, लोकतंत्र… जनता का, जनता के लिए, और जनता द्वारा किया जाने वाला शासन। यही वह शासन प्रणाली है जिसमें शक्ति जनता जनार्दन में निहित होती है। अगर बात भारत की करें, तो 99.1 करोड़ (करीब 100 करोड़) मतदाताओं के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में इसे पहचान मिली है। लेकिन क्या आप जानते हैं विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की शुरूआत कैसे हुई? पहला आम चुनाव कब और कैसे आयोजित हुआ? भारत का पहला वोट किसने डाला? और किन चुनौतियों का सामना करते हुए लोकतंत्र की यह ऐतिहासिक यात्रा शुरू हुई? चलिए ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब जानते हैं।
और पढ़ें
