Tag: Justice

  • वो अदालत, जहां आरोपी नहीं कानून कटघरे में था : मदन लाल ढींगरा का कोर्ट में दिया गया वह बयान, जो इतिहास बन गया

    वो अदालत, जहां आरोपी नहीं कानून कटघरे में था : मदन लाल ढींगरा का कोर्ट में दिया गया वह बयान, जो इतिहास बन गया

    उस दिन लंदन की अदालत में सन्नाटा पसरा हुआ था। सामने ब्रिटिश साम्राज्य के सबसे बड़े न्यायाधीश बैठे थे, चारों ओर अंग्रेज अधिकारी और कटघरे में खड़ा था, एक 25 साल का भारतीय युवक। जिसके खिलाफ अत्याचारी ब्रिटिश सैन्य अधिकारी वायसराय विलियम हर्ट कर्जन वायली का वध करने के मामले पर सुनवाई चल रही थी। 

    अंग्रेजों को पूरी आशा थी कि यह युवक कोर्ट के सामने झुकेगा, अपने अपराध पर पछतावा जताएगा और खुद को सजा पाने से बचाने के लिए दलीलें देगा। लेकिन अगले कुछ मिनटों में जो हुआ, उसने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिल गई क्योंकि उस युवक ने दलीलें देने के बजाए, ब्रिटिश सरकार की न्याय व्यवस्था को ही चुनौती दे डाली। यह युवा कोई और नहीं बल्कि भारत के महान क्रांतिकारी मदन लाल ढिंगरा थे।

    और पढ़ें