Tag: Sambhaji Maharaj

  • सिर्फ तलवार से नहीं, कलम से भी लड़े थे संभाजी महाराज : ‘बुद्धभूषणम्’ जैसा महान ग्रंथ लिखने वाले योद्धा की अनसुनी कहानी

    सिर्फ तलवार से नहीं, कलम से भी लड़े थे संभाजी महाराज : ‘बुद्धभूषणम्’ जैसा महान ग्रंथ लिखने वाले योद्धा की अनसुनी कहानी

    सह्याद्रि की घाटियों में एक ऐसा नाम गूंजता है, जिसे इतिहास में प्रायः एक प्रखर योद्धा के रूप में स्मरण किया जाता है, वह नाम है, संभाजी महाराज का। अधिकांश लोग उन्हें महान छत्रपति और मुगलों के विरुद्ध लड़ने वाले वीर योद्धा के रूप में जानते हैं। 

    लेकिन इतिहास के पन्नों में संभाजी महाराज की एक और पहचान छिपी है, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं। यह है एक महान संस्कृत विद्वान की। संभाजी महाराज केवल रणभूमि के योद्धा ही नहीं थे, बल्कि वह एक ‘संस्कृत योद्धा’ भी थे, ऐसे विद्वान शासक, जिनकी कलम उतनी ही प्रखर थी, जितनी कि उनकी तलवार। उन्होंने संस्कृत और ब्रज भाषा में महत्वपूर्ण ग्रंथ लिखे। जिसमें से ‘बुद्धभूषणम्’ उनकी प्रमुख रचना है। यह उनके गहन अध्ययन और बौद्धिक क्षमता का प्रमाण है। यही कारण है कि इतिहास में संभाजी महाराज को केवल वीरता से नहीं, बल्कि उनको विद्वता से भी समझने की आवश्यकता है।

    और पढ़ें