संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिन्दी पहली बार 10 अक्टूबर 1977 को गूंजी थी। उस समय भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने न्यूयॉर्क स्थित यूएन के मंच से हिन्दी में ऐतिहासिक भाषण दिया। उन्होंने आतंकवाद, नस्लवाद और गुटनिरपेक्षता जैसे मुद्दों पर भारत का पक्ष रखा। तीन मिनट के इस भाषण के अंत में पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। यह क्षण हिन्दी भाषा की वैश्विक पहचान का अहम मील का पत्थर बना।
और पढ़ें
