जब कोई 1947 के बंटवारे के बारे में सोचता है, तो सबसे पहले यही ख्याल आता है कि पंजाब और बंगाल को कितनी बेरहमी से अलग किया गया था। शरणार्थियों से भरी ट्रेनें, दंगे, टूटे हुए परिवार और भारत-पाकिस्तान के जन्म की तस्वीरें आंखों के सामने आ जाती हैं।
लेकिन, बहुत कम लोगों को याद है कि एक और इलाका भी दांव पर लगा था और पाकिस्तान का हिस्सा बनने की कगार पर था, असम। लेकिन एक इंसान ने ऐसा होने से रोक लिया। वह थे, गोपीनाथ बोरदोलोई। इन्होंने यह पक्का करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी कि असम पाकिस्तान में शामिल न हो, और उन्होंने कांग्रेस, मुस्लिम लीग और ब्रिटिश राज के खिलाफ बहादुरी से मोर्चा संभाला। आज, ‘लोकप्रिय’ या ‘असम के शेर’ के तौर पर याद किए जाने वाले गोपीनाथ बोरदोलोई ही थे, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि असम भारत के नक्शे में शामिल हो।
और पढ़ें


