Tag: Guru Teg Bahadur

  • माता गुजरी: जिनके अंतिम संस्कार के लिए खरीदी गई दुनिया की सबसे महँगी जमीन

    माता गुजरी: जिनके अंतिम संस्कार के लिए खरीदी गई दुनिया की सबसे महँगी जमीन

    क्या आपको पता है दुनिया की सबसे महँगी जमीन कब और कहाँ खरीदी गई? गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार यह जमीन है हॉन्ग कॉन्ग में। जानकारी सही दी गई है गिनीज बुक में लेकिन है अधूरी। अधूरी इसलिए क्योंकि जब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का जन्म भी नहीं हुआ था उस समय भारत के पंजाब में एक जमीन खरीदी गई थी – 78000 सोने के सिक्के देकर। जमीन भी कोई आलीशान महल या हवेली बनाने के लिए नहीं खरीदी गई थी, सौदा हुआ था बस चंद गज का। क्योंकि माता गुजरी और उनके दो पोतों का करना था अंतिम संस्कार। आक्रांता मुगल जिस सिख धर्म को नेस्तानाबूद करने पर तुले हुए थे, उनके तीन अहम सदस्यों का ससम्मान अंतिम संस्कार करके इतिहास दर्ज करना था। आपको जानकर यह आश्चर्य हो सकता है कि सिखों के सम्मान के लिए इतनी बड़ी कीमत चुकाई थी दीवान टोडर मल ने, जो खुद सिख नहीं थे।

    और पढ़ें