15 नवंबर को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। यह दिन जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति व स्वाधीनता संग्राम में उनके असाधारण योगदान के लिए है। भारत सरकार ने 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन, प्रति वर्ष 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाने की परंपरा प्रारंभ की थी। जिसको देखते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते साल 2024 में ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’ का आयोजन प्रारंभ किया था। जो प्रतिवर्ष 15 नवंबर से 20 नवंबर, यानी 6 दिनों तक लखनऊ में आयोजित होता है।
और पढ़ें
