गंगा भारत की सबसे पवित्र नदी है, जो गोमुख से निकलकर बंगाल की खाड़ी तक लगभग 2,525 किमी बहती है। यह पांच राज्यों से गुजरते हुए 40 करोड़ लोगों को जीवन, जल और आजीविका देती है। गंगाजल में मौजूद बैक्टीरियोफेज इसे प्राकृतिक रूप से शुद्ध रखते हैं, इसलिए इसे ‘मां गंगा’ कहा जाता है। 4 नवंबर 2008 को इसे राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया। 2025 में महाकुंभ के दौरान गंगा प्रदूषण पर कई भ्रामक रिपोर्टें सामने आईं, जबकि वैज्ञानिक अध्ययन इसके जल की विशिष्ट शुद्धता की पुष्टि करते हैं।
और पढ़ें
