Tag: Pakistani Soldiers

  • राजौरी की वो अनसुनी जंग : कैसे लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे ने मौत के साये में रास्ता बनाकर पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ा!

    राजौरी की वो अनसुनी जंग : कैसे लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे ने मौत के साये में रास्ता बनाकर पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ा!

    जम्मू-कश्मीर की दुर्गम पहाड़ियों में एक ऐसे वीर की गाथा गूंजती है, जो अद्भुत साहस, तीक्ष्ण बुद्धि और अटूट संकल्प का प्रतीक है। यह उस वीर भारतीय सैनिक के पराक्रम की कहानी है, जिसने गोलियों की बौछार, बारूदी सुरंगों और हर पल मंडराती मौत के बीच रास्ता बनाया, ताकि राजौरी को पाकिस्तानी सेना से मुक्त करा सके। 

    1948 के उस कठिन दौर में, जब राजौरी सहित जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठ कर वहां अपना कब्जा जमा लिया था, तब एक वीर जवान अपनी टीम के साथ राजौरी से पाकिस्तीनी सेना को खदेड़ने के लिए आगे बढ़ा। यह कोई साधारण मिशन नहीं था, बल्कि समय के विरुद्ध एक दौड़ थी। हर एक मिनट की देरी सैकड़ों जिंदगियों पर भारी पड़ सकती थी। यह वीर सैनिक कोई और नहीं, बल्कि परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे थे।

    और पढ़ें