Tag: Indian

  •  एक ‘मृत सिपाही’ को गवाह बनाकर अंग्रेजों ने 172 लोगों को सुनाई थी फांसी की सजा

     एक ‘मृत सिपाही’ को गवाह बनाकर अंग्रेजों ने 172 लोगों को सुनाई थी फांसी की सजा

    सोचिए, अगर कोई मृत व्यक्ति अदालत में पहुंचकर गवाही दे और उसकी गवाही पर 172 लोगों को फांसी की सजा भी सुना दी जाए। शायद किसी को भी इस बात पर विश्वास नहीं होगा, लेकिन यह घटना बिल्कुल सच है। बस, इसे इतिहास के पन्नों में दबा दिया गया। 

    यह घटना है, 1922 में गोरखपुर में हुए चौरी-चौरा कांड की। इसमें अंग्रेजों ने सैकड़ों किसानों के जीवन का फैसला चंद कागजों और गुमनाम बयानों से तय किया था। जिसका गवाह था, ब्रिटिश इंडियन पुलिस में काम करने वाला एक सिपाही, जिसे अंग्रेज पहले ही मृत घोषित कर चुके थे।

    और पढ़ें
  • रानी लक्ष्मीबाई: झांसी की वो रानी, जिन्हें किसी कैमरे ने कैद नहीं किया

    रानी लक्ष्मीबाई: झांसी की वो रानी, जिन्हें किसी कैमरे ने कैद नहीं किया

    झांसी की रानी लक्ष्मीबाई भारत की महानतम वीरांगनाओं में से एक हैं। एक निडर रानी, जिन्होंने 1857 में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और क्रांति के साथ प्रतिरोध का प्रतीक बन गईं। फिर भी, उनकी मृत्यु के 160 से ज्यादा साल बाद भी, एक सवाल अभी भी गरमागरम बहस का विषय बना हुआ है। वह यह कि, क्या रानी लक्ष्मीबाई की कोई असली तस्वीर है? उनकी तस्वीरों पर विवाद इतिहास, कल्पना और डिजिटल मिथक-निर्माण के बीच धुंधली रेखाओं को उजागर करता है।

    और पढ़े